लंदन से आते ही रणबीर सीधे पहुंचे आर.के स्टूडियो, ऋषि ने दी नुकसान की जानकारी!

9/18/2017 2:48:56 PM

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस आर.के. स्टूडियो में हाल ही में आग लग गई है। आग की वजह से एक हाल पूरी तरह से जल गया है। ये स्टूडियो मुंबई के चेंबूर में स्थित है। इसकी स्थापना शोमैन राज कपूर ने की थी। मौजूदा समय में इसका कामकाज ऋषि कपूर देखते हैं।

 

मशहूर आर. के. फिल्म्स एंड स्टूडियोज में लगी आग के कारण स्टूडियो में बनी फिल्मों की यादों और कॉस्ट्यूम्स की कभी न पूरी होने वाले नुकसान पर दुख जताया है।

ऋषि की मानें, तो आर.के. स्टूडियो में आर.के बैनर में काम करने वाली हर एक हीरोइन से जुड़े कॉस्ट्यूम बहुत संभाल कर रखे गए थे। इसमें नरगिस से लेकर ऐश्वर्या राय तक के कॉस्ट्यूम शामिल हैं। ये सब कुछ इस दौरान जल गया है। 

बता दें कि रणबीर कपूर को घटना के बारे में पता चलते ही वह मुंबई वापस लौट आए।वापस आते ही वह सबसे पहले आर.के. स्टूडियो ही पहुंचे। वह लंदन में संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बारे में पता चलते ही वह तुरंत मुंबई लौट आए।