एक्ट्रेस राम्या पंडियन ने कराई आंखों की सर्जरी, पोस्ट शेयर कर बहन बोलीं- वह दो दिन में आपके बीच लौट आएंगी

5/4/2021 8:31:14 AM

मुंबई. टीवी की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक एक्ट्रेस राम्या पंडियन ने अपनी आंखों की सर्जरी कराई है। इस बात की जानकारी राम्या की बहन सुंदरी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है, जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस उनके लिए चिंता व्यक्त कर रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


राम्या पंडियन की बहन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हैलो इंस्टा परिवार, राम्या ने हाल ही में अपनी आंखों की लेजर सर्जरी कराई है। वो आपके बीच दो दिन में लौट आएंगी। हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि आप परेशान ना हो। वो अच्छी हैं। सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।'


बता दें, राम्या ने पिछले दिनों एक लग्जरी कार खरीदी थी, जिसके बाद वह खूब सुर्खियों में आईं। फैंस ने भी उन्हें जमकर बधाईंया दी थीं।


वहीं राम्या के काम की बात करें तो टीवी के कई शोज में नजर आ चुकी हैं। 'कोकू विद कोमाली' और 'बिग बॉस तमिल' से उन्होंने खूब दर्शकों का दिल जीता है। इन दिनों राम्या वाणी भोजन के साथ एक फिल्म में काम कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन अरिसिल मूर्थी कर रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur