शाहिद कपूर की पहली फिल्म ''इश्क-विश्क'' का सीक्वल बनाएंगे रमेश तौरानी, ऋतिक की कजिन पश्मीना इस मूवी से करेंगी डेब्यू

6/3/2022 2:09:12 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर शाहिद कपूर ने जिस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, उसी फिल्म का अब फिल्ममेकर सीक्वल बनाने जा रहे हैं। रमेश तौरानी, शाहिद कपूर की पहली फिल्म 'इश्क-विश्क' का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ramesh Taurani (@rameshtaurani)

शाहिद ने साल 2003 में फिल्म इश्क विश्क से अपने करियर का आगाज किया था। अब उसी कहानी को रमेश तोरानी नए तरीके से दिखाएंगे, जिसमें लीड रोल में रोहित सराफ, पशमीना रोशन, जिबरान खान और नैला गरेवाल होंगी। फिल्म का नाम इश्क-विश्क रिबाउंड होगा।

 

 

पश्मीना रोशन, ऋतिक रोशन की रिश्तेदार है। पश्मीना रोशन इस से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। पश्मीना रोशन लंबे समय से बॉलीवुड डेब्यू करना चाहती थी। इस पर उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा लग रहा है बरसों की कड़ी मेहनत का फल मिल रहा है। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं, नर्वस भी हूं। यह मेरा पहली बार ऑनस्क्रीन डेब्यू होगा।
 

Content Writer

suman prajapati