Throwback Pic: ''सीता'' ने शेयर की स्वयंवर से पहले की तस्वीर, बहनों संग ऐसे दिए थे पोज

4/17/2020 1:39:23 PM

मुंबई: लाॅकडाउन की वजह से दूरदर्शन के कई पुराने धारावाहिकों का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है। इनमें रामानंद सागर का सीरियल 'रामायण' सबसे ज्यादा सुर्खियां में हैं। शो की लोकप्रियता इतनी है कि रामायण के कई कलाकार तो लगातार ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। कुछ समय से गुमनामी में जी रहे रामायण के कलाकारों को एक बार फिर से स्टारडम मिल रहा है। ऐसे में ये कलाकार अपनी लोकप्रियता को भुनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है।

पिछले दिनों रामायण के सेट से सभी कलाकारों की तस्वीर सामने आई थी। वहीं अब रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने एक नई तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में वह सीता के रुप में अपनी बहनों के साथ दिख रही हैं। यह तस्वीर रामायण में स्वयंवर से पहले की है। दीपिका ने जब सीता का रोल किया था उस समय उनकी उम्र 15-16 साल थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- गर्ल पावर। सीता जी अपनी बहनों के साथ। 

बता दें वाल्मीकि रामायण के अनुसार सीता की एक बहन उर्मिला थी जो कि लक्ष्मण की पत्नी बताई गईं हैं। इस तस्वीर में सीता जी के साथ मांडवी भी दिखाई दे रही हैं जो भरत की पत्नी थीं। इस तस्वीर को फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।


बता दें कि इससे पहले दीपिका ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो रावण का किरदार निभाने वालेअरविंद त्रिवेदी के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर तब की है जब दीपिका और अरविंद त्रिवेदी पहली बार संसद पहुंचे थे।

बता दें कि 90 के दशक में दीपिका बहुत लोकप्रिय थीं। इसी के चलते साल 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर वड़ोदरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। दीपिका इन दिनों ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन फैंस के साथ रामायण से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 

Smita Sharma