Chhath Puja 2023: लाल साड़ी...हाथों में सूप लिए टीवी की 'सीता' ने यूं मनाया छठ पर्व, देखें वीडियो

11/20/2023 1:38:59 PM

मुंबई: छठ पर्व, छइठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। छठ पर्व 17 नवंबर को शुरू हुआ था और आज यानि 20 नवंबर को खत्म हो रहा है। आम जनता से लेकर बी-टाउन में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। कई एक्ट्रेस छठ पर्व मना रही हैं। पहले जहां एक्ट्रेस नेहा मर्दा की छठ पूजा करते की तस्वीरें सामने आईं थीं। वहीं अब इस लिस्ट में टीवी की सीता यानि एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का नाम भी जुड़ गया है।

एक्ट्रेस ने भी इस पावन पर्व को बड़े ही धूम-धाम से मनाया है। दीपिका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह छठ पूजा करती दिख रही हैं ।हालांकि ये वीडियो पुराना है और किसी शो के दौरान का है। इस दिन के लिए एक्ट्रेस पूरे पारंपरिक अंदाज में सजी हुई है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने रेड साड़ी पेयर की है।  मांग सिंदूर,नेकलेस टीवी की सीता के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। उनके हाथों में पूजा का सूप भी नजर आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

 

वीडियो में आगे वे रामायण के राम यानी अरुण गोविल के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों छठ पूजा की सामग्री लिए नजर आ रहे हैं।इसके बाद दीपिका और अरुण सिर झूका के छठी मैया की पूजा करते नजर आते हैं। बता दें कि ये वीडियो पुराना है और किसी शो के दौरान का है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Content Writer

Smita Sharma