''राम'' ने रामायण से जुड़ी याद की ताजा,शेयर की सेट से 33 साल पुरानी तस्वीर

4/12/2020 11:13:09 AM

मुंबई: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन में लागू कर दिया गया है। वहीं फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग भी रुक गई हैं। घरों में कैद लोगों के मनोरंजन के लिए सरकार  का ने रामानंद सागर की 'रामायण' का दोबारा प्रसारण किया। 33 साल बाद दूरदर्शन पर 'रामायण' के वापसी हुई और इसी के चलते कई रिकॉर्ड बन गए। 'रामायण' को फिर से टीवी पर देखकर दर्शक बहुत खुश हैं।

रामानंद सागर की रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर लोगों से रुबरू हो रहे हैं। हाल ही में एक्टर का ट्विटर अकाउंट को वेरिफाइड हुआ। इसूी बीच रामायण के सेट से एक पुरानी तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में रामायण की कास्ट के अलावा  सेट पर काम करने वाले और दूसरे लोग भी नजर आ रहे हैं। अरुण गोविल ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा-'रामायण परिवार, ये है टेलीविजन के इतिहास में सबसे गौरवशाली कीर्तिमान बनाने वाली टीम। रामानन्द सागर जी के नेतृत्व में सिनेमा जगत से सबसे विलक्षण, प्रतिभावान और भाग्यवान कलाकार।'

ये शो भी दूरदर्शन पर मचा रहे हैं धमाल 

बता दें कि दूरदर्शन पर इन दिनों रामानंद सागर की रामायण के अलावा बीआर चोपड़ा की महाभारत, चाणक्य, शक्तिमान, द जंगल बुक सहित कई टीवी और शो प्रसारित किए जा रहे हैं।

80 और 90 के दशक के इन कार्यक्रमों को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं और इसका फायदा दूरदर्शन की टीआरपी को हुआ है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की नई रिपोर्ट के मुताबिक 13वें हफ्ते में दूरदर्शन ने सभी शैलियों (genres) में सबसे अधिक टीआरपी प्राप्त की है। दूरदर्शन ने सोनी मैक्स, सोनी सब, जी सिनेमा और निक जैसे चैनलों को मात दी है। 

Smita Sharma