बिग बॉस 14 में नजर आएंगी रामानंद सागर की पोती साक्षी चोपड़ा, शो में लगेंगा बोल्ड और ग्लैमर का तड़का

8/11/2020 5:50:11 PM

मुंबई. सलमान खान होस्टिंग शो बिग बॉस 14 का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है। प्रोमो रिलीज होते ही कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। बिग बॉस 14 को भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। हाल ही में बिग बॉस 14 के लिए साक्षी चोपड़ा का नाम सामने आया है। साक्षी अपनी ग्लैमरस अदाओं के लिए फेमस है।


बता दें साक्षी चोपड़ा रामायण को बनाने वाले रामानंद सागर की पोती हैं। रिपोटर्स के मुताबिक, साक्षी को बिग बॉस 2020 के लिए अप्रोच किया गया है। अभी साक्षी की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं दी गई है।


साक्षी के बिग बॉस में आने से शो में ग्लैमर का तड़का लगेगा। साक्षी और बिग बॉस के फैंस उन्हें शो में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। पहले भी साक्षी के बिग बॉस में आने की खबरें आई थी। बाद में यह खबरें अफवाह ही साबित हुई। जिससे साक्षी के फैंस नराज हो गए।

साक्षी अपनी बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। वे सिंगर, सॉन्गराइटर हैं।साक्षी की सोशल मीडिया पर बहुत फैन फॉलोइंग है।

 खबरें हैं कि वे ऑरिजनल म्यूजिक पर काम कर रही हैं। जल्द ही साक्षी अपने यूट्यूब चैनल पर नया गाना रिलीज कर सकती हैं। साक्षी सक्सेफुल प्रोड्यूसर्स की फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां मीनाक्षी सागर जानी मानी निर्माता हैं, वहीं पिता एस्ट्रोलॉजर हैं।


 साक्षी का इंस्टाग्राम उनकी बोल्ड फोटोज से भरा हुआ है। साक्षी ने इंस्टा पर बिकिनी, टॉपलेस फोटोज शेयर की हैं। उनकी तस्वीरों को खूब पसंद और शेयर किया जाता है।

Smita Sharma