राम कपूर का नया लुक आया सामने, शेयर की ये तस्वीरें

8/25/2019 2:26:33 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर राम कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनके चर्चा में होने का कारण उनका नया लुक है। राम कपूर अपने ट्रांस्फॉर्मेंशन को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। एक बार फिर से उनका नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें राम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे साल्ट एंड पीपर हेयर में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मूछ भी उनके लुक की शोभा बढ़ा रही है।

उन्होंने अपने नए लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है- "न्यू डे, न्यू प्रोजेक्ट न्यू लुक, लेट्स रॉक एंड रोल बेबी..."

बता दें राम कपूर बॉलीवुड के तमाम बड़े प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Pawan Insha