राम कपूर ने एेसे सैलिब्रेट किया पत्नी गौतमी का बर्थडे, तस्वीरें आई सामने

6/25/2018 3:25:00 PM

मुंबई: टीवी एक्टर राम कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस गौतमी कपूर आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। हाल ही में राम ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की। जिसमें दोनों रेस्त्रां में बैठे डिनर करते हुए वाइन का गिलास चीयर्स करते नजर आ रहे हैं। राम ने इस फोटो का कैप्शन "Romantic dinner with the birthday girl at the golden dragon Taj" दिया। राम और गौतमी ने 14 फरवरी 2003 को वेलेंटाइन डे के दिन शादी की थी। दोनों की एक बेटी सिया और एक बेटा अक्स है।

 


राम कपूर और गौतमी गाडगिल की लव स्टोरी टीवी सीरियल 'घर एक मंदिर'(2000-02) के सेट से शुरू हुई थी। उस समय गौतमी मॉडलिंग में करियर बना चुकी थीं और राम सीरियल्स के जरिए इंडस्ट्री में अपनी राह बना रहे थे। इस सीरियल में गौतमी, राम की भाभी हुआ करती थीं। दोनों की रोज होने वाली मुलाकातों से उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई।

 

 

यहीं से राम-गौतमी की लव स्टोरी शुरु हुई और 2003 में कपल ने शादी कर ली। दोनों ने आर्य समाज की रस्मों से शादी की थी और उस वक्त ये कपल दो कमरे के घर में रहा करता था। राम जहां पंजाबी फैमिली से तो वहीं गौतमी महाराष्ट्रीय फैमिली से हैं। इसी वजह से दोनों के परिवारों को ये रिश्ता पसंद नहीं आया था। कम ही लोग जानते हैं कि ये गौतमी का दूसरा रिश्ता था। गौतमी ने कमर्शियल फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से पहली शादी की थी, लेकिन दोनों अलग हो गए।

Punjab Kesari