'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम राम कपूर ने खरीदी लग्जरी ब्लू Porsche कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

7/15/2021 9:32:14 AM

मुंबई. इन दिनों बॉलीवुड और टीवी स्टार्स गाड़ियों की खरीद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन और शालीन फनोट के बाद अब 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम राम कपूर ने ब्लू कलर की Porsche कार खरीदी है। राम ने सोशल मीडिया पर कार की तस्वीर भी शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में राम Porsche शोरूम में नजर आ रहे हैं। राम ब्लू Porsche कार के साथ दिखाई दे रहे हैं। राम ने पिंक शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई है। एक्टर शोरूम के लोगों के साथ पोज दे रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्टर को बधाई दे रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो राम हाल ही में फिल्म 'बिग बुल' में नजर आए थे। इस फिल्म में राम ने वकील की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा राम ने 'घर एक मंदिर' 'कसम से', 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे कई टीवी शोज में काम किया है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News