यूक्रेन में फिर से शांति देखना चाहते हैं राम चरण, सुपरस्टार ने की अच्छे दिन आने की कामना

3/17/2022 10:37:31 AM

मुंबई: 25 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म 'आरआरआर' के प्रचार के दौरान, मेगा पावर स्टार राम चरण ने यूक्रेन की वर्तमान स्थिति पर बातचीत की। यूक्रेन सर्वश्रेष्ठ देशों में से एक है जहां उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग की है। जैसे ही यूक्रेन में युद्ध की बात पता चली वैसे ही राम चरण ने वहां स्थित उनके सिक्योरिटी इन चार्ज को कनेक्ट कर उनसे उनकी सलामती के बारे में पूछा तब उन्हें पता चला कि उनके सुरक्षा अधिकारी के 85 वर्षीय पिता बंदूक लेकर घूम रहे हैं और सड़कों पर हैं।

आरआरआर स्टार राम चरण ने इस बारे में कहा-'मैं यहां से यदि कुछ कर सकता हूं तो वो है उनकी आर्थिक मदद। उनमें से कोई भी ऐसी परिस्थिति से गुजरना डिजर्व नहीं करता, और उम्मीद करता हूं की शांति  जल्द वापस लौटे।'

राम चरण ने एक बार फिर से इंसानियत की भाषा को परिभाषित किया है और यह साबित किया है कि वे अपने देश और दुनिया भर में स्थित उनके फैंस के लिए हमेशा हाज़िर रहेंगे। इतना ही नहीं COVID 19 महामारी के समय भी उन्होंने कई परिवारों की मदद की थी।
 

Content Writer

Smita Sharma