RRR एक्टर राम चरण को मिलेगा बड़ा सम्मान, वेल्स विश्वविद्यालय देगा मानद डॉक्टरेट की उपाधि

4/12/2024 4:09:27 PM

मुंबई: साउथ एक्टर राम चरण जल्द ही अपनी झोली में एक और उपलब्धि जोड़ने जा रहे हैं। खबर है कि राम चरण को 13 अप्रैल को चेन्नई के वेल्स विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलेगी। वेल्स विश्वविद्यालय कई क्षेत्रों में फेमस हस्तियों को दिया जाता है। Ram Charan को मनोरंजन और बिजनेस में उनके योगदान के लिए सम्मान मिला है।

PunjabKesari

जब से राम ने 2007 में चिरुथा के साथ डेब्यू किया, तब से उन्होंने कई फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस के लिए तारीफ हासिल की है। इन वर्षों में उन्होंने नंदी अवॉर्ड, फिल्मफेयर, साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड और बहुत कुछ जीता है। राम को आखिरी बार एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट के साथ देखा गया था। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीतारामाराजू और कोमाराम भीम की कहानियों पर बेस्ड थी। एमएम कीरावनी और चंद्रबोस के लिखे गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब भी जीता।

PunjabKesari

अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो राम चरण इन दिनों  'गेम चेंजर' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके साथ यारा आडवाणी, एसजे सूर्या, अंजलि, सुनील, नवीन चंद्र हैं। यह फिल्म सितंबर में दशहरा पर रिलीज़ होगी, जिसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा अभी बाकी है। इसके अलावा वह जाह्नवी कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News