राम चरण ने फिर दिए फैंस को फिटनेस गोल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक्टर का ''किलर वर्कआउट'' का वीडियो

7/18/2022 1:19:44 PM

मुंबई: मेगा पावर स्टार राम चरण ने शुरू से ही सभी को फिटनेस गोल दिया हैं। हाल में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने वर्कआउट रिजीम की नई वीडियो पोस्ट की हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा-'रविवार की सुबह किलर वर्कआउट @rakeshudiyar के साथ।'

इस वीडियो में मेगा पावर स्टार इंटेंस वर्कआउट करते नजर आ रहें है जिसमें हेवी वेट्स भी शामिल है। ऐसे में कह सकते है कि राम चरण बड़ी ही सहजता से संडे को भी  लोगों को जिम जाने के लिए इंस्पायर कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

राम चरण हमेशा से फिटनेस और वेलनेस के हिमायती रहे हैं। फिटनेस के लिए उनका प्यार और समझ उनकी बॉडी और वर्कआउट फोटोस में साफ झलकती है। स्टार का यह लेटेस्ट वीडियो इसी बात का सुबूत है।
 

 

Content Writer

Smita Sharma