''आरआरआर'' की सफलता से खुशी से झूमे रामचरण, क्रू मेंबर्स को गिफ्ट किए सोने के सिक्के और घर बुलाकर खिलाया खाना

4/5/2022 11:17:08 AM

मुंबई. एक्टर राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' सुपरहिट हुई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। राम चरण, एनआरटी जूनियर और डायरेक्टर एसएस राजमौली फिल्म की सफलता से बेहद खुश है। राम चरण ने क्रू मेंबर्स को सोने के सिक्के बांटकर अपनी खुशी जाहिर की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं।


तस्वीरों में राम चरण ब्लैक कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। एक्टर क्रू मेंबर्स को सिक्के गिफ्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने 35 यूनिट मेंबर्स को सोने के सिक्के गिफ्ट किए है। RRR की सफलता में क्रू मेंबर्स का बड़ा हाथ है और इसलिए राम चरण ने सिक्के गिफ्ट कर उनकी मेहनत को सलाम किया है। सिक्कों के एक तरफ राम चरण का नाम है तो दूसरी तरफ RRR का साइन बना हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, राम चरण ने RRR की सफलता से खुश होकर क्रू मेंबर्स को सरप्राइज देने का प्लान बनाया था। उन्होंने 35 यूनिट मेंबर्स को हैदराबाद स्थित अपने घर पर ब्रेकफस्ट पर बुलाया और फिर सबको मिठाई के साथ-साथ सोने के सिक्के गिफ्ट किए। इतना महंगा गिफ्ट और राम चरण का दिल देख हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि हर एक सिक्का करीब 11.6 ग्राम का है। हर सिक्के की कीमत 55,000 से 60,000 तक है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ram Charantej (@my_god_ramcharan)

बता दें हाल ही में राम चरण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्टर इस दौरान ब्लैक कुर्ते पजामे और नंगे पांव नजर आए। एक्टर गेटी गैलेक्सी थिएटर भी गए और वहां फैंस से मिले। एक्टर की ऐसी सादगी देख लोग कायल हो गए। एक्टर के नंगे पांव का कारण उनके एक फैन ने कहा कि वह न चप्पल पहनेंगे, न नॉनवेज खाएंगे और जमीन पर सोएंगे। एक्टर ने 41 दिलों का महाव्रत रखा है। 41 दिनों के अपना सब कुछ भगवान को समर्पित किया जाता है। 

Content Writer

Parminder Kaur