बर्थडे पर न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर लगे सुपरस्टार रामचरण के पोस्टर, पत्नी बोलीं- वाह! कितना प्यारा...

3/28/2021 10:53:37 AM

मुंबई: साउथ सुपरस्टार रामचरण ने 27 मार्च को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे के मौके पर रामचरण को उनके फैंस से ढेर सारा प्यार मिला। इतना ही नहीं सुपरस्टार को विश करने के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर की नैस्डैक बिल्डिंग में रामचरण पोस्टर्स लगाए गए।

न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर की नैस्डैक बिल्डिंग पर पति रामचरण के पोस्टर्स देख उनकी पत्नी उपासना की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंच गई।

 

उपासना इस पर रिएक्शन देते हुए ट्वीट कर लिखा-'वाह! कितना प्यारा जेस्चर है, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।'रामचरण के बर्थडे से पहले उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आरआरआर’ से उनका फर्स्ट लुक सामने आया था। पोस्ट में वह केसरिया आउटफिट पहने हाथ में धनुष धामे थे।  फिल्म में वह अल्लूरी सीतारामाराजू का किरदार निभा रहे हैं।

रामचरण साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। रामचरण ने साल 2007 में पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'चिरुथा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 'मगाधीरा', 'येवदु' , 'रंगस्थलम' जैसी फिल्मों में काम किया है। तेलुगू फिल्मों के अलावा वह बाॅलीवुड में भी डेब्यू कर चुके हैं। रामचरण प्रियंका चोपड़ा के साथ जंजीर फिल्म में नजर आए थे। रामचरण फिल्म एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma