रकुल प्रीत ने बॉयफ्रेंड जैकी संग किए राम मंदिर प्रतिमूर्ति रथ के दर्शन, शादी की खबरों के बीच लिया भगवान का आशीर्वाद

1/13/2024 12:17:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्ट्रेस रकुल प्रीत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स हैं कि एक्ट्रेस अगले महीने यानी फरवरी में अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग सात फेरे लेंगी। शादी की अफवाहों के बीच अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड संग मुंबई में राम मंदिर प्रतिकृति रथ के दर्शन किए, जिसकी झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। 


रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस संग अपनी राम मंदिर प्रतिकृति रथ के दर्शन की तस्वीरें शेयर कीं। कपल ने अपनी एक फोटो और एक वीडियो शेयर की। फोटो में रकुल और जैकी दोनों हाथ जोड़ प्रार्थना करते और भगवान राम का आशीर्वाद लेते नज आ रहे हैं। जबकि वीडियो में एक्ट्रेस माथा टेकने के दौरान अपने बॉयफ्रेंड के कान में कुछ कहती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में कपल ने लिखा, 'राम मंदिर प्रतिकृति रथ से मंत्रमुग्ध। शांतिपूर्ण और दिव्य #जय श्रीराम।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JACKKY BHAGNANI (@jackkybhagnani)

फैंस कपल के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में शादी के कमेंट्स भी करते दिख रहे हैं।

 


बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रकुल प्रीत और जैकी भगनानी 22 फरवरी, 2024 को गोवा में एक दूजे संग सात फेरे लेंगे। हालांकि, शादी की खबरों पर अभी तक कपल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

काम की बात करें तो रकुल प्रीत जल्द ही कमल हासन, अजय देवगन और अर्जुन कपूर के साथ दिखाई देंगी।  

Content Writer

suman prajapati