सुहाने मौसम में रकुल प्रीत की आउटिंग, व्हाइट टाॅप में दिखीं खूबसूरत

7/15/2019 12:50:47 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इंडस्ट्री की क्यूट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। काम के साथ-साथ अक्सर एक्ट्रेस को दोस्तों संग हैंगआउट करते हुए स्पॉट किया जाता है। 

बीती शाम रकुल को जुहू में आनंद पंडित के ऑफिस के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान रकुल व्हाइट टाॅप और जींस में  बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स और रेड पर्स कैरी किया था।

मिनिमल मेकअप, शेड्स और पोनी उनके लुक को परफैक्ट और ग्लैमरस बना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए थे। ऑफिस के बाहर पैपराजी पर नजर पड़ते ही रकुल ने स्टाइलिश अंदाज और मुस्कुराते हुए पोज दिए।

इस दौरान वह बारिश से बचती दिखीं। हसीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल की फिल्म 'दे दे प्यार दे' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और तब्बू अहम किरदार में नजर आए थे।

वहीं, अब रकुल फिल्म 'मरजावां' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेस्ब्री से इंतजार है।

 

Smita Sharma