बांद्रा में स्पॉट हुआ रकुल प्रीत, डेनिम शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप में दिखा ग्लैमरस अंदाज

7/16/2019 6:11:57 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इंडस्ट्री की क्यूट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में रकुल को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स के साथ यैलो कलर का क्रॉप टॉप पहना था। इस आउटफिट में रकुल काफी ग्लैमरस लग रही थी।

 

 

इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स और रेड पर्स कैरी किया था। मिनिमल मेकअप, शेड्स और पोनी उनके लुक को परफैक्ट बना रहे हैं। रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी पर नजर पड़ते ही रकुल ने स्टाइलिश अंदाज और मुस्कुराते हुए पोज दिए।

 


हसीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल की फिल्म 'दे दे प्यार दे' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और तब्बू अहम किरदार में नजर आए थे। वहीं, अब रकुल फिल्म 'मरजावां' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेस्ब्री से इंतजार है।

 


 

Konika