एक महीने बाद रकुल ने शेयर की अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें, केक पर मोमबत्तियां जगाते ही खिल उठा एक्ट्रेस का चेहरा

11/9/2021 1:19:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने 10 अक्टूबर को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। अब पूरे एक महीने बाद एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रकुल बेहद खुश नजर आ रही हैं। वहीं फैंस भी एक महीने बाद उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें देख कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

रकुल प्रीत सिंह की बर्थडे पार्टी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक के सामने एक नहीं बल्कि कई सारे केक टेबल पर सजे हुए हैं, जिसे देख एक्ट्रेस बेहद खुश हो गईं। केक पर कैंडल जलाते हुए एकट्रेस खिलखिलाती नजर आ रही हैं।


तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'लगभग एक महीना लेकिन एक बर्थडे डंप के लिए कभी देर नहीं हुई। मेरे सुपर मजेदार और प्यार करने वालों के लिए बहुत आभारी।'

 

कई तस्वीरों में रकुल हाथ में फ्लॉवर बुके और गुब्बारे लिए पोज दे रही हैं।

 

 

 

इस दौरान रकुल प्रीत सिंह ब्लू डेनिम और मल्टीकलर टॉप पहने गॉर्जियस दिखाई दे रही हैं। 

 

बता दें, बर्थडे के खास मौके पर रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर जय भगनानी संग अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया था। इसके साथ उन्होंने रोमांटिक फोटो भी शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।


 

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

Content Writer

suman prajapati