चोकर नेकलेस...ऑफ व्हाइट लहंगा...चांद का टुकड़ा दिखीं रकुल प्रीत सिंह, देखें एक्ट्रेस की आनंद कारज की खूबसूरत तस्वीरें

2/24/2024 4:58:12 PM

मुंबई: इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक  रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने हाल ही में अपनी लाइफ की नई शुरुआत की। कपल ने  21 फरवरी, 2024 को गोवा में अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में एक डेस्टिनेशन वेडिंग की।

 

रकुल-जैकी ने सिख और सिंधी रीति रिवाज से शादी रचाई। जहां रकुल ने सिंधी रीति रिवाज से जुड़ी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

वहीं अब रकुल-जैकी के सिख रीति रिवाज से जुड़ी तस्वीरें सामने आईं हैं। आनंद कारज सेरेमनी में रकुल-जैकी का बेहद की खूबसूरत लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो रकुल ऑफ व्हाइट लहंगे में स्टनिंग लग रही हैं।

चोकर, लाॅन्ग नेकलेस,मांग टीका,झुमके, रिंग्स,कलीरे दुल्हन बनीं रकुल के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी, पिंक चूड़ा एक्ट्रेस के दुल्हनिया वाले लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

वहीं जैकी की बात करें तो वह ऑफ व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे हैं। उन्होंने पगड़ी और एक माला से लुक को पूरा किया है। फैंस कपल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

Content Writer

Smita Sharma