पिया जैकी का हाथ थाम गोवा एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं रकुल,मांग में सिंदूर..हाथ में चूड़ा... अनारकली सूट में खूब जचीं Mrs.Bhagnani

2/23/2024 2:46:26 PM


मुंबई: रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी 21 फरवरी को शादी पवित्र बंधन में बंधे।कपल ने गोवा में सिख और सिंधी रीति रिवाज से शादी की। शादी के बाद से  रकुल-जैकी अपनी वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

वहीं अब शादी के  बाॅलीवुड के न्यूलीवेड कपल को गोवा एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान रकुल येलो कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने इसके साथ मैचिंग दुपट्टा पेयर किया था।

मांग में सिंदूर,कानों में झुमके,मंगलसूत्र और पिंक चूड़ा रकुल के लुक को चार-चांद लगा रहा है। रकुल ने स्ट्रेट हेयर से लुक को पूरा किया है। वहीं जैकी बेज कलर का चिकन कुर्ता पजामा में काफी जच रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।   

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma