दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे...1 नहीं बल्कि 2 रीति रिवाज से शादी रचाएंगे रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी

2/21/2024 12:07:11 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के लवबर्ड्स रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। 21 फरवरी को कपल  शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगी। कपल की शादी का जश्न 18 फरवरी से शुरु हो गया जिसमें शरीक होने के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां गोवा पहुंच गई हैं। वहीं अब कपल की शादी को लेकर कुछ डिटेल्स सामने आईं हैं। खबर है कि कपल एक नहीं बल्कि 2 रीति रिवाज से शादी रचाएगा। रकुल और जैकी दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं।

 

एक्ट्रेस का ताल्लुक सिख धर्म से है और जैकी सिंधी इसलिए दोनों ने तय किया है कि दोनों दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले सिख रीति-रिवाजों से दोनों एक दूसरे का हाथ थामेंगे और फिर सिंधी रीति-रिवाज के तहत दोनों शादी करेंगे।

 

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी सुबह तकरीबन 11 बजे सिख रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके बाद दोपहर तकरीबन 3 बजे के करीब सिंधी रीति-रिवाज से दोनों का विवाह होगा। शादी की तमाम रस्में शाम‌ 5 बजे से पहले ही खत्म हो जाएंगी।

 

 कपल की शादी के समारोह गोवा में हल्दी के साथ शुरू हुआ। मंगलवार को, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया, जिसमें उनके दोस्तों और परिवार वालों ने शिरकत की। संगीत में वरुण धवन ने कुली नंबर 1 से हुस्न है सुहाना पर डांस किया, जबकि शिल्पा शेट्टी ने भी संगीत में अपने डांस से ग्लैमर का तड़का लगाया। खबर आ रही है कि शादी से पहले बॉलीवुड की कुछ और हस्तियां भी शादी में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचेंगी।


 

Content Writer

Smita Sharma