ढोल नाइट लुक: शरारा सूट..चोकर नेकलेस..कजरारे नैन..प्री-वेडिंग फंक्शन में दुल्हनिया रकुल प्रीत सिंह ने चौदवीं का चांद बन लूटी महफिल

2/16/2024 2:10:00 PM

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में इस समय बाॅलीवुड कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को लेकर ही चर्चाएं हैं। रकुल प्रीत सिंह 21 फरवरी को जैकी भगनानी की दुल्हनिया बनेंगी। कपल गोवा में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लेगा। वहीं शादी की सारी तैयारियां तैयारियां पूरी हो गई हैं। दुल्हन के स्वागत के लिए जैकी भगनानी का सुंदर रोशनी से जगमगा गया है। शादी से चंद दिनों पहले 15 फरवरी को जैकी भगनानी ने ढोल नाइट रखी जिसमें होने वाली दुल्हनिया अपने परिवार और रिश्तेदारों संग पहुंची थी।

 

रकुल सज सवर कर अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंची थी। यूं तो बीती रात ही एक्ट्रेस का लुक सामने आया था लेकिन उनकी छोटी सी झलक ही दिखी थी। वहीं अब खुद Bride To Be  ने अफनी प्री-वेडिंग लुक को फैंस के साथ शेयर किया। लुक की बात करें तो रकुल ने ग्रीन शरारा सूट पेयर किया था जिसमें वह किलर लग रही थीं।

एक्ट्रेस ने शरारा के साथ डीप नेक स्लीवलेस कुर्ती पेयर की थी। चोकर नेकलेस, सटल मेकअप, ईयरिंग्स, ग्लोसी लिप्स दुल्हनिया के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ रकुल ने लिखा-'मैं कोई ऐसा गीत गाऊं।' फैंस रकुल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि इस कपल ने पहले विदेश में शादी की प्लानिंग की थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमीर परिवारों को भारत में ही अपनी शादी करने की सिफारिश की। उसके बाद कपल ने भी अपना वेडिंग डेस्टिनेशन बदल दिया।इसके अलावा, गोवा ही वह जगह थी, जहां से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई और उनका रोमांस फला-फूला। 

काम की बात करें तो रकुल  जल्द ही 'मेरी पत्नी' की रीमेक और 'इंडियन 2' में नजर आएंगी। वहीं जैकी के पास 

 

Content Writer

Smita Sharma