''दे दे प्यार दे'' एक्ट्रेस ने साड़ी लुक से चुराया फैंस का दिल, अदाएं देख थमी फैंस की निगाहें

3/4/2020 11:26:54 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'दे दे प्यार दे' एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने यूनिक फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनके इसी फैशन सेंस के चलते लड़कियां भी उन्हें करीब से फॉलो करती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस की संख्या हज़ारों से कहीं ज्यादा है। उनका हर फैशन सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ट्रेंड करने लगता है। बीते मंगलवार हसीना को फैमिना मिस स्टाइलिस्टा अवॉर्ड शो में स्पॉट किया गया, इस दौरान एक्ट्रेस का बेहद गॉर्जियस लुक देखने को मिला।


रकुल ने अपने इस अवॉर्ड शो के लुक की तस्वीरे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

लुक की बात करें तो इस दौरान रकुल ने ग्रे एंड व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है।

साड़ी के साथ मैचिंग चूडियां और इयररिंग्स उनके लुक की ग्रेस को और बढ़ा रहे हैं।

इतना ही नहीं मिनिमल मेकअप, पिंक लिप्स और लहराते हेयर्य फैंस का दिल चुरा रहे हैं।

लुक को कैरी करते हुए रकुल फैंस को दीवाना बनाने में कामयाब हो रही हैं।


वर्कफ्रंट पर, रकुल इन दिनों फिल्म 'अटैक' को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। फिल्म में एक्ट्रेस जॉन इब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म बहुत जल्द यानी 9 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज होगी। 

  •  

Edited By

suman prajapati