अवार्ड शो में रकुल-रिया की बाॅन्डिंग, साइड कट ड्रेस में फ्लाॅन्ट की हाॅट लेग्स

2/19/2020 10:55:47 AM

मुंबई: मंगलवार रात मुंबई में 'फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स' का आयोजन हुआ। इस अवार्ड शो में कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण अनन्या पांडे समेत कई स्टार्स ने शिरकत की। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और रिया चक्रवर्ती भी इस इवेंट में स्टाइलिश अंदाज में पहुंची।

यहां दोनों ने एक साथ जमकर पैपराजी को पोज दिए। इवेंट में रकुल व्हाइट कलर के साइड कट गाउन में  हॉट नजर आ रही हैं।

इसके साथ मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और ईयरिंग्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। वहीं रिया की बात करें तो वह  हाई थाई स्लिट डीप नेक गाउन में बोल्ड दिखीं। लाइट मेकअप, पोनी और न्यूड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रही हैं।

रेड कार्पेट पर दोनों हसीनाें साइड कट ड्रेस में हॉट लेग्स फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में रिया और रकुल की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं।

दोनों एक साथ खूब मस्ती करते हुए दिख रही हैं। दोनों हसीनाओं का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी हैं। यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हो रही है।

वहीं रकुल जल्द ही फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ काजल अग्रवाल और कमल हसन समेत कई स्टार्स हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज हो रही हैं।

Smita Sharma