Vogue Beauty Awards: डीप नेक गाउन में रकुल-कृति के दिखे क्लीवेज, हॉटनेस देख छूट जाएंगे पसीने

9/26/2019 4:02:11 PM

मुंबई: बॉलीवुड हसीनाएं कभी स्टाइलिश तो कभी सुपर स्टनिंग लुक में अक्सर अलग-अलग जगहों पर स्पॉट की जाती है। एक्ट्रेसेस अपने बेस्ट लुक के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर इनका लुक सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाता है।

वहीं बुधवार की रात मुंबई में हुए Vogue ब्यूटी अवॉर्ड्स अवॉर्ड्स में बॉलीवुड की जानी मानी हसीनाएं एक ही छत के नीचे नजर आईं। इस दौरान कृति सेनन और रकुल प्रीत ने अपने हॉट लुक से सबको दीवाना बना दिया। तो चलिए डालते हैं दोनों हसीनाओं के लुक पर एक नजर...

रकुल प्रीत 

अक्सर अपनी फैशन सेंस से सबको इंप्रेस करने वाली 28 साल की रकुल अवॉर्ड्स शो में ट्रांसपेरेंट रेड कलर के थाई स्लिट गाउन में बेहद बोल्ड अवतार में नजर आईं। यह खूबसूरत गाउन Aadnevik के कलेक्शन में से एक है।

गाउन के साथ रकुल ने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और मेसी लोअर पोनीटेल के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया। तस्वीरों में उनकी हॉटनेस देखते ही बन रही है। 

कृति सेनन  

कृति जहां भी जाती हैं अपने स्टाइल से लोगों को इंप्रेस करती हैं। वहीं, बुधवार की शाम भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस अवॉर्ड शो में 29 की कृति ट्रासपेरेंट पिंक कलर का गाउन में हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं।

ये गाउन जाने माने डिजाइनर मोनिशा जयसिंह का है जिसमें रफल ट्रेल भी लगा हुआ था। गाउन के साथ डायमंड ईयररिंग्स, नेचुरल मेकअप, उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। ब्लैक कार्पेट पर आते ही उन्होंने अपनी कातिलाना अदाओं से सबका दिल जीत लिया। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'मरजावां' में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। दोनों इससे पहले 2018 में एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'अय्यारी' में साथ काम कर चुके हैं। आखिरी बार उनको अजय देवगन और तब्बू के साथ फिल्म 'दे दे प्यार दे' में देखा गया था।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी काफी अच्छा रहा था। वहीं, कृति जल्द ही 'हाउसफुल 4' में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक कल ही रिलीज हुआ है। कृति की ये फिल्म इसी साल दीवाली पर रिलीज होने वाली है। इसी साल कृति फिल्म 'लुका छुपी' में नज़र आईं थीं। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई। 

 

 

 

Neha