बप्पा के चरणों में शादी का पहला कार्ड...होने वाले पति संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची रकुलप्रीत सिंह, खूब ग्लो कर रही हैं जैकी की होने वाली ''दुल्हनिया''

2/17/2024 1:37:34 PM


मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के चर्चे हैं। कपल की शादी में अब बस कुछ दिन ही बाकी हैं। ऐसे में दोनों शादी की तैयारियों में बिजी हैं। इसी बीच यह कपल सिद्धिविनायर मंदिर पहुंचा। दरअसल, हिन्दू धर्म में शादी की शुरुआत गणेश जी को कार्ड देने से होती है।

ऐसा इसलिए क्योंकि गणेश जी को प्रथम पूज्य माना जाता है। प्रथम पूज्य होने के कारण हर शुभ अवसर पर पहली पूजा या आमंत्रण पर उन्हीं का अधिकार है। यह बहुत शुभ होता है। ऐसे में बी-टाउन कपल रकुल प्रीत सिंह भी होने वाले पति संग बप्पा को अपनी शादी का कार्ड देने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची।

 

लुक की बात करें तो जैकी कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने शेड्स से अपने लुक को पूरा किया। वहीं रकुल प्रीत सिंह पिंक अनारकली सूट में खूबसूरत लगीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप,पोनी और शेड्स से लुक को पूरा किया था। इस दौरान उन्होंने कानों में स्लिवर ईयरिंग्स पेयर किए थे। तस्वीरों में कपल एक ट्रे को हाथ में थामें नजर आ रहा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

रकुल और जैकी ने मंदिर में जाकर माथा टेका इसके बाद रकुल रानी कलर का दुप्पट्टा और जैकी ब्लू कलर का शॉल लिए माथे पर तिलक लगाए नजर आए। 

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी का जश्न गोवा में शुरू होगा। 19 फरवरी से कपल की प्री-वेडिंग रस्में शुरू होंगी। वहीं 21 फरवरी को कपल दोस्तों और परिवार के बीच सात फेरे लेगा। 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma