थाइलैंड में दोस्तों संग रकुल-जैकी की बैचलर पार्टी, ग्रीन बिकिनी में स्टनिंग दिखीं Bride To Be

2/5/2024 11:48:32 AM

मुंबई: बी-टाउन गलियारों में इस समय एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की शादी की खबरें छाईं हुईं हैं। रकुलप्रीत सिंह 21 फरवरी को दुल्हनिया बनेंगी। एक्ट्रेस गोवा में अपने प्यार जैकी भगनानी संग सात फेरे लेगी। बीते दिन ही रकुल के घर अखंड पाठ रखा गया जिसकी झलक खुद एक्ट्रेस ने दिखाई थी। वहीं अब रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी थाईलैंड में दोस्तों और परिवार के साथ अपना बेहतरीन समय बिता रहे हैं।

PunjabKesari

 

कपल शादी से पहले अपनी बैचलर छुट्टियां मना रहा था। कपल थाइलैंड में करीबी दोस्तों प्रज्ञा जयसवाल, लक्ष्मी मांचू और अन्य के साथ खूब एंजाॅय कर रहा है। हाल ही में कपल की एक तस्वीर सामने आई है।

PunjabKesari

 

तस्वीर में Bride To Be और Groom To Be को दोस्तों संग नौका की सवारी का आनंद लेते देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो रकुल ग्रीन बिकिनी में नजर आ रही हैं। उन्होंने शेड्स और हैट से लुक को पूरा किया है। वहीं जैकी ओरेंज सैंडो और ग्रे बाॅक्सर में कूल लग रहे हैं। इस दौरान ब्लैक शाॅर्ट ड्रेस में  प्रज्ञा जयसवाल का बोल्ड लुक देखने को मिला। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pragya Jaiswal (@jaiswalpragya)

 

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की थाईलैंड यात्रा यादगार बन गई है क्योंकि वह करीबी दोस्तों प्रज्ञा जयसवाल, लक्ष्मी मांचू और अन्य के साथ अपने समय का आनंद ले रही हैं। वायरल तस्वीरों और वीडियो में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को उद्योग के अपने करीबी दोस्तों के साथ समुद्री जीवन की खोज करते हुए दिखाया गया है।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगवानी की ग्रैंड वेडिंग 21 फरवरी को होनी है। गोवा में उनकी शादी समारोह आयोजित किया जाएगा। जबकि हल्दी, मेंहदी और संगीत जैसे प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 19 फरवरी की जा सकती है। 
 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News