स्टनिंग लुक में ली रकुल ने फैंस संग सेल्फियां, बोल्ड अंदाज में फातिमा ने दिए यूं पोज

11/16/2019 11:07:41 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड एक्ट्रेस को रकुल प्रीत सिंह हमेशा अपने स्टनिंग लुक से फैंस को दीवाना बनाती हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड अवतार की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को अपडेट करती रहती हैं, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता हैं। वहीं 'दंगल' एक्ट्रेस फातिमा भी अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करने में पीछे नही रहती। सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख की हॉट तस्वीरें वायरल होते ही तहलका मचाती हैं। 



शुक्रवार रात दोनों एकट्रेस को एक-साथ जुहू पीवीआर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों एक्ट्रेसेस अपने स्टनिंग लुक से फैंस को इम्प्रेंस कर रही हैं।

रकुल प्रीत की बात करें तो वो व्हाइट शर्ट और ऑफ व्हाइट डेनिम में काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं।

नेक पर चेन, ग्लौसी लिप्स और हाई बन में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। स्टनिंग लुक को कैरी करते हुए रकुल फैंस के साथ सेल्फियां ले रही हैं। 


दूसरी ओर एक्ट्रेस फातिमा व्हाइट टॉप और लूज डेनिम में नजर आ रही हैं।

चेहरे पर ट्रांसपेरेंट गॉग्लस, लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।


वर्कफ्रंट पर, बीते दिन ही रकुल प्रीत के अहम किरदार वाली फिल्म 'मरजावां' सिनेमा घरों में रिलीज हुई है। फिल्म में एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख के अपोजिट भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

वहीं, फातिमा जल्द ही अनुराग बासू द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाइफ इन ए मैट्रो सीक्वेल' में दिखाई देंगी।

Smita Sharma