सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से नहीं उबर पा रहीं राखी सावंत, आंसूओं से भीगे पन्ने की तस्वीर शेयर कर बयां किया दर्द
9/5/2021 10:35:05 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके करीबी अभी तक भी गहरे सदमे में हैं और पोस्ट शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस राखी सावंत भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के गम से बाहर नहीं आ पा रही हैं। एक्टर के चले जाने के बाद राखी के आंसू थम नहीं रहे हैं। हाल ही में जो पोस्ट उन्होंने शेयर किया है, वह बेहद दिल तोड़ देने वाला है।
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आंसूओं से भीगे एक पन्ने की तस्वीर शेयर की है। जिस पर लिखा हुआ है, डियर लोर्ड.. आमिन। राखी की ये पोस्ट हर किसी का दिल छू रही है। हालांकि कई यूजर्स उन्हें सुर्खियां बटोरने के ढोंग के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं कई उन्हें इस मुश्किल वक्त में स्ट्रांग रहने की सलाह दे रहे हैं।
बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर को हुआ है। उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। उनका दुनिया से यूं अचानक चले जाना टीवी जगत के लिए बड़ी क्षति है।