राखी सावंत ने शेयर किया अपने आलीशन बंगले का वीडियो, यूजर्स बोले-''गूगल से डाउनलोड किया है क्या''

10/25/2019 3:00:50 PM

मुंबई: ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन चर्चा में आने का मौका ढूंढ ही लेती हैं। रखी लंबे समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने फैन रितेश के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। हालांकि अब तक उनके पति की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

बीते दिनों ही उन्होंने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। इसी बीच अब राखी ने अपने पति के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक आलीशान घर नजर आ रहा है। 

वीडियो में एक रैक नजर आ रही है जिसमें ढेरों सैंडिल रखी हैं। एक बड़ा ही खूबसूरत बेड नजर आ रहा है जिसके दोनों तरफ खूबसूरत टेबल लैम्प और बाकी चीजें रखी हैं। इस कमरे को काफी रॉयल लुक दिया गया है।

खूबसूरत रेड कार्पेट के साथ कमरे को गोल्डन रंग की थीम दी गई है और वहीं पर वर्क आउट के लिए ट्रेड मिल भी रखी है। इस वीडियो के साथ राखी ने कैप्शन में लिखा-'मेरा घर। मैं अपने पति के दिल की राजकुमारी हूं और ये मेरा घर है।'

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने फनी रिएक्शन्स दिए हैं। एक यूजर ने इसे 'जोक ऑफ द डे' कहा तो एक ने कहा कि 'ये किसी होटल का कमरा है।' एक अन्य यूजर ने कहा कि सूरत में ऐसे कमरे तमाम हैं। इसमें बड़ी बात क्या है। एक अन्य यूजर ने राखी से पूछा कि क्या इस वीडियो को गूगल से डाउनलोड किया है? 

बता दें कि राखी ने पहले भी एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो कहती नजर आईं थीं, 'हाय फ्रेंड्स आज मुझमें ताकत नहीं है। आज मैंने पहली बार करवाचौथ का व्रत रखा है। मैंने सुना है कि इसमें कुछ खा भी नहीं सकते पी भी नहीं सकते। ऐसे में मुझे पता नहीं कैसे होगा। मैं जिंदगी में कभी भूखी नहीं रही।'


राखी ने 28 जुलाई को मुंबई के JW Marriot होटल में एनआरआई से शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार से सिर्फ 4-5 लोग ही मौजूद थे। 

Smita Sharma