राखी सावंत का खुलासा-''हार्ट अटैक से नहीं गई सिद्धार्थ की जान, जल्द बाहर आए सच्चाई'', यूजर्स बोले-''टीआरपी के लिए कुछ भी''

9/7/2021 10:11:50 AM

मुंबई: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए।हालांकि सिद्धार्थ की यादें ही हैं जो उन्हें अब हमारे बीच जोड़ रखेंगी। सिद्धार्थ के जाने से हर कोई बेहद शोकाकुल है। बी-टाउन स्टार्स अलग -अलग तरीके से सिद्धार्थ को याद कर रहे हैं। इसी बीच कंट्रोवर्सी क्वीन ने इंस्टा पर के वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह दावा कर रही हैं सिद्धार्थ की जान हार्ट अटैक से नहीं गई है। जल्द ही उनके मौत की सच्चाई सामने आएगी।

राखी ने कहा-'हेलो दोस्तों, मैं अब भी घर ही हूं। कहीं बाहर नहीं निकल पा रही हूं। सिद्धार्थ के डेथ ने हिला के रख दिया है। बहुत ज्यादा  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 3:30 घंटे अलग अलग टाइप के डॉक्टर ने किया है। उन्होंने कहा है उनकी जान हार्ट अटैक से नहीं गई। किस चीज से जान गई है। बहुत सारी चीजे भेजे हैं चेकअप के लिए। पता करने के लिए। मैं बहुत चिंता में हूं।'

टूटा था कांच का शीशा

राखी आगे कहती हैं-'सिद्धार्थ की कार का कांच भी तोड़ा गया था। किसी से उनका झगड़ा हुआ था। फिर आठ बजे वो किसी को मिलने गए थे। फिर घर  आकर मां को कहा कि तबीयत ठीक नहीं है।फिर तीन बजे भी कहा कि तबीयत ठीक नहीं है। फिर जो दवाई खाई वो दवाई क्या थी। बिल्डिंग में भी झगड़ा हुआ था? कौन सी दवाई खाई थी। सच्चाई क्या है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

 

राखी सावंत ने आगे कहा-'उनके फैंस के सामने ये सब आए। क्या कोई प्रेसर था? किसी से झगड़ा हुआ था? कौन सी दवाई खाई थी। डॉक्टर ही बता सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ साफ कहा गया है कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं हुआ था। उन्हें हॉस्पिटल कौन लेकर गया था? देश की जनता जानना चाहती है। मुझे चक्कर आ रहा है कि अगर ये हार्ट अटैक नहीं था तो क्या था।'

 

राखी के इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अब कुछ भी कह लो...वो तो चला गया, एक अन्य यूजर ने राखी की इन हरकतों को लताड़ते हुए कहा कि बस करो राखी,  इसका मजाक बनाना और इससे टीआरपी लेना बंद करो। एक ने लिखा- राखी चुप हो जाओ। फैमिली को छोड़ दो। उन्हें अकेले में दुख मनाने दो।

Content Writer

Smita Sharma