Video: राखी सावंत ने ऋतिक रोशन के साथ रीक्रिएट किया ''जोधा अकबर'' सीन, ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक में खूब जचीं ड्रामा क्वीन

9/5/2021 3:19:29 PM

मुंबई. ड्रामा क्वीन राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। राखी फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में राखी ने एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 


वीडियो में राखी ऋतिक रोशन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन की जगह नजर आ रही हैं। राखी रेड और ग्रीन लुक में दिखाई दे रही है। लाइट मेकअप और लो बन से राखी ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में राखी बेहद खूबसूरत लग रही है। वीडियो शेयर करते हुए राखी ने लिखा- संडे को स्पेशल बनाने की कोशिश की है। राखी का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस राखी की तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

बता दें फिल्म 'जोधा अकबर' के क्लिप को एक एप की मदद से ए़डिट किया गया है और जिसके कारण वीडियो में ऐश्वर्या राय की जगह राखी का चेहरा नजर आ रहा है।

Content Writer

Parminder Kaur