''अरे शर्म करो उनका एक बेटा है एक बेटी है'' राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर फूटा राखी सावंत का गुस्सा

7/21/2021 12:02:52 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस  शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने का आरोप लगा है। 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज को  गिरफ्तार किया। राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। हर कोई इस खबर पर अपना रिएक्शन दे रहा है। राज कुंद्र की गिरफ्तारी के बाद पूनम पांडे,गहना वशिष्ठ, शर्लिन चोपड़ा का रिएक्शन सामने आ चुका है। वहीं अब बॉलीवुड की ड्रामाक्वीन राखी सावंत का भी इस मामले पर बयान सामने आ है।

राखी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर भड़कते हुए कहा कि कोई राज कुंद्रा का नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है। राखी ने कहा-'आपको नहीं लगता कि शिल्पा जी ने इतना हार्ड वर्क किया है इंडस्ट्री में। उनका कोई नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्हें एक अच्छी जिंदगी नहीं जीने दे रहा है। उनकी फैमिली में दखलअंदाजी करके कोई उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। मैं मान ही नहीं सकती कि राज कुंद्रा जी ने ऐसा कुछ किया होगा। राज कुंद्रा जी एक इज्जतदार इंसान हैं। शिल्पा शेट्टी जी के पति हैं। हमें उनकी रिस्पेक्ट करनी चाहिए।'

राखी ने आगे कहा- 'राज एक बिजनेसमैंन है। उनको कोई ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। शिल्पा शेट्टी ने कितना मेहनत किया है इंडस्ट्री में। उनका एक बेटा है एक बेटी है...अरे शर्म करो। उनका एक हस्ता खेलता परिवार है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राखी से पहले पूनम ने शिल्पा शेट्टी के प्रति सहानुभूति जताई है। पूनम ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। पूनम ने कहा-'इस वक्त मेरा दिल शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों के लिए दुख रहा है। मैं सोच भी नहीं सकती कि शिल्पा किन हालातों से गुजर रही होंगी। इसलिए मैं इस अवसर का इस्तेमाल अपना ट्रॉमा हाईलाइट करने के लिए नहीं करूंगी। बस मैं एक चीज कहना चाहूंगी कि साल 2019 में मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।'

राज कुंद्रा पर पॉर्न फिल्म बनाने और उन्हें पेड ऐप्स पर बेचकर मोटी कमाई करने के आरोप हैं। कोर्ट में पुलिस ने कहा- राज कुंद्रा अपने ऐप हॉटशॉट के जरिए अश्लील वीडियो की डीलिंग कर रहे थे। राज कुंद्रा नए नए मॉडल और महिलाओं को वेब सीरीज और फिल्म में काम दिलवाने के नाम पर बुलाते थे और फिर शूटिंग के दौरान पॉर्न वीडियो बनाने लगते थे।

Content Writer

Smita Sharma