Bigg Boss 14: राखी सावंत ने उठाई निक्की-मनु के रिश्ते पर उंगली, आपे से बाहर हुआ कंटेस्टेंट

12/18/2020 1:57:23 PM

मुंबई: रियालिटी शो  'बिग बॉस 14' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जब से शो में राखी सावंत की एंट्री हुई है तब से ही सारा सीन पलट गया है। 'बिग बॉस' से जुड़ी कोई भी खबर सामने आ रही है तो उससे राखी सावंत का नाम जरूर जुड़ा होता है। राखी आए दिन दर्शकों को अपने अनोखे अंदाज से इंटरटेन करती रहती हैं। इसके साथ ही राखी पिछले दिनों से निक्की तंबोली पर भी जमकर निशाना साध रही हैं।

 

अपकमिंग एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखने वाला है। हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में राखी सावंत निक्की तंबोली और मनु पंजाबी के रिलेशनशिप पर कमेंट करती हैं। इसके बाद निक्की और मनु पूरा घर आसमान पर उठा लेते हैं।

 प्रोमो में राखी सावंत निक्की तंबोली को ताना मारते हुए कहती हैं- 'ये तो चुगलखोर है...ये मर्दों को कोने में ले जाकर चुगलीबाजी करती है। इसको दूसरू राखी सावंत बनने का खूब शौक है।' राखीइशारों-इशारों में ही निक्की तम्बोली और मनु पंजाबी की दोस्ती पर सवाल खड़े कर रही हैं। ऐसे में ये बात मनु पंजाबी के गले नहीं उतरी और वह राखी पर भड़क गए। 

राखी से पहले कश्मीरा शाह भी मनु पंजाबी और निक्की तम्बोली के रिश्ते का मजाक उड़ा चुकी हैं। उन्होंने  मनु पंजाबी को 'जान पार्ट 2' कहा था। कश्मीरा की इन बातों का भी मनु ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Smita Sharma