ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने कंगना को बताया 'भिखमंगी', कहा अगर मुंबई मेंसब आतंकवादी हैं तो क्यों आई...

9/12/2020 11:25:05 AM

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। एक्ट्रेस ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान से की थी जिससे काफी लोग नाराज हो गए थे।  बीते बधुवार को बीएमसी ने कंगना का ऑफिस तोड़ दिया था। जिससे ये मुद्दा ओर भी बढ़ गया। हाल ही में ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 


राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कंगना को मुंबई आने, बॉलीवुड की आलोचना करने और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बारे में बयानबाजी करने पर खरी-खोटी सुनाई है। राखी ने कहा जब लोगों ने कंगना के साथ काम करने से मना कर दिया तो उसने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी।कंगना द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान के साथ करने पर भी राखी ने खूब गुस्सा निकाला। राखी ने कहा अगर कंगना को लगता है ये पाकिस्तान है तो फिर यहां काम करने क्यों आई हैं। आ गई मुंबई भीख मांगने। जो मैडम के लिए पीओके है और हमारे लिए जान।


राखी ने वीडियो में कंगना  की इस बात पर भी खिंचाई वह बॉलीवुड स्टार्स की आलोचना कर रही है। राखी ने करण जौहर की तारीफ भी की।


बता दें कि कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ था जब एक्ट्रेस ने ट्विटर पर शिवसेना नेता संजय राउत के साथ जुबानी जंग शुरू हुई। इस दौरान एक्ट्रेस ने मुंबई की तुलना पीओके से कर दी थी। इस पर संजय राउत भड़क गए और उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कंगना रणौत के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद यह मुद्दा बढ़ता चला गया।

 

 

View this post on Instagram

Aa gayi madam MUMBAI jo inke leye POK hai. Hamare leye MUMBAI meri jaan hai.

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

 

 

 

 

Smita Sharma