राखी ने बॉयफ्रेंड के लिए रखा करवा चौथ का व्रत, आदिल की बाहों में रोमांटिक होकर फ्लॉन्ट की मेहंदी

10/13/2022 3:22:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज 13 सितंबर को देश भर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। औरतें भूखी प्यासी रहकर अपने पति के लिए लंबी आयु की कामना कर रही हैं। इसके साथ ही औरतें सोल्ह श्रृंगार कर पति के लिए खूब सजती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में करवा चौथ खूब मनाया जाता है और एक्ट्रेसेस पूरे रस्मों-रिवाजों के साथ अपना व्रत खोलती है। ऐसे में ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी कैसे पीछे रह सकती हैं। राखी ने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के लिए व्रत रखा है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by mid-day (@middayindia)

गुरुवार की सुबह राखी सावंत बॉयफ्रेंड आदिल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनका ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। राखी ने अपने बॉयफ्रेंड के नाम की हाथों पर मेहंदी भी रचाई, जिसे फ्लॉन्ट करते हुए वह पोज देती नजर आईं। इस दौरान कपल का एक साथ रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


बता दें, राखी आदिल खान से बहुत प्यार करती हैं। वहीं आदिल भी राखी के लिए अपने प्यार का इज़हार करने में कभी पीछे नहीं रहते। वह अक्सर राखी महंगे-महंगे गिफ्ट देते रहते हैं। बीते दिनों आदिल ने उन्हें दुबई में एक आलीशान घर और BMW कार भी दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News