Bigg Boss 14: घर में आते ही राखी सावंत ने मचाया धमाल, ''बिग बॉस'' के टकले को चूमते हुए बोलीं-''मैं ही आपकी पहली पत्नी''

12/11/2020 2:03:04 PM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 14' को और भी मनोरंजक बनाने के लिए शो में बीते सीजन के कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। जहां विकास गुप्ता,कश्मीरा शाह,अर्शी खान और राहुल महाजन की एंट्री हो गई है। वहीं आज शो में राखी सावंत की एंट्री हो गई।

राखी 13 साल बाद बिग बाॅस के घर में एंट्री लेंगी। 'बिग बॉस 14' के घर में राखी सावंत पूरे गैंग के साथ धावा बोलेंगी। इस लिस्ट में निक्की तम्बोली, एली गोनी और राहुल वैद्य का नाम शामिल है। हाल ही में शो मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है।

इस प्रोमो में राखी सावंत घर में एंट्री लेते ही बिग बॉस के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं राखी सावंत इस स्टेच्यू को किस करते हुए कहेंगी कि वह बिग बॉस की पहली पत्नी हैं।

राखी सावंत स्टेच्यू तो देख कहेंगी कि बिग बॉस तो टकले हो चुके हैं। गंजा होने के बाद भी राखी सावंत बिग बॉस पर जमकर प्यार लुटाएंगी।

राखी सावंत का ये पागलपन देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। अब अर्शी खान के साथ साथ राखी सावंत घर के लोगों का जीना दुश्वार करने वाली हैं।

वहीं घर में निक्की तंबोली की भी एंट्री होगी। निक्की के अलावा एली गोनी भी शो में एंट्री लेंगे। एली को घर में देख जैस्मिन एक बार फिर इमोशन हो जाएंगी। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Smita Sharma