प्लास्टिक सर्जरी के दौरान चेतना राज की मौत से डॉक्टर्स पर बिफरीं राखी सावंत का गुस्सा, बोलीं- इस डॉक्टर को किसने डिग्री दी?

5/19/2022 1:21:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हाल ही कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज की मौत की खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया। 21 साल की चेतना की प्लास्टिक सर्जरी के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि एक्ट्रेस 'फैट फ्री' सर्जरी करवाने के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती थीं, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। चेतना राज की मौत से उनके फैंस का बड़ा झटका लगा है। वहीं बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन भी चेतना राज की मौत की खबर सुन सन्न रह गई। उन्हें इस बात की हैरानी है कि आखिर प्लास्टिक सर्जरी करवाते समय किसी की जान कैसे जा सकती है। ऐसे में चेतना की मौत पर राखी ने हॉस्पिटल और डॉक्टर्स पर सवाल उठाए हैं, जिन्होंने मृत एक्ट्रेस की सर्जरी की।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत कह रही है, 'मैं कन्नड़ ऐक्ट्रेस चेतना राज की मौत के बारे में जानकर शॉक्ड हूं। प्लास्टिक सर्जरी में उसकी मौत हो गई। मैं जानना चाहती हूं कि ऐसा कौन सा हॉस्पिटल है, ऐसे कौन से डॉक्टर हैं कि प्लास्टिक सर्जरी में उसकी मौत हो गई। ऐसी कौन सी सर्जरी करवाई कि मौत हो गई। वह बस 21 साल की थी। ऐसा कभी होता नहीं है। और इस डॉक्टर को किसने डिग्री दी? आजकल तो कोई भी उठकर डॉक्टर बन जाता है। कोई भी उठकर नर्स बन जाती है। कोई भी उठकर प्लास्टिक सर्जन बन जाता है।'

 

View this post on Instagram

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)


राखी सावंत ने आगे कहा, 'जब तक आपसे पास कोई प्रूफ न हो, आपको बॉलीवुड के लोगों से पूछना चाहिए। आपको मुझसे पूछना चाहिए कि कौन से डॉक्टर के पास प्लास्टिक सर्जरी करवानी है। मैं आपको गाइड करुंगी। ऐसे किसी के भी पास जाकर ऑपरेशन थिएटर में मत लेट जाओ। बहुत बुरा हुआ। 21 साल की लड़की बेचारी...पता नहीं चेहरे की सर्जरी करवा रही थी या लेपो करवा रही थी या बॉडी के कौन से पार्ट की सर्जरी करवा रही थी।'

 


रिपोर्ट्स के अनुसार, चेतना राज को 'फैट फ्री' सर्जरी के दौरान सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसके बाद चेतना राज को तुरंत ही दूसरे हॉस्पिटल के आईसीयू में ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने चेतना राज को मृत घोषित कर दिया।

Content Writer

suman prajapati