Video: लक्ष्मी आई है... मौसी बन खुशी से झूमीं राखी सावंत, पेन से चम्मच बजा-बजाकर आलिया-रणबीर को दी बधाई

11/6/2022 5:12:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट ने अपने परिवार को बड़ी खुशी दी है। एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर की एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। आलिया के मां बनने से न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि इंडस्ट्री और फैंस के बीच भी खुशी का माहौल है। इसी बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने भी आलिया के मां बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है और अलग ही अंदाज में उन्हें बधाई दी है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।


दरअसल, हाल ही में राखी सावंत को बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ मीडिया के बीच स्पॉट किया गया। इस दौरान राखी पेन को चम्मच से बजाते हुए बोलती दिखीं- लक्ष्मी आई... लक्ष्मी आई। बेबी गर्ल हुई है आलिया को। फिर आलिया का नाम चीखते हुए वह कैमरे की तरफ खिलाने के लिए मिठाई दिखाती हैं और कहती हैं- ये आपके लिए मिठाई लो। देश की जनता के लिए मिठाई लो। आज ये गर्व का पल है। जिस दिन का इंतजार था, आज वो हो गया। आलिया मां बन गई और एक क्यूट सी बेबी परी को जन्म दिया है। इस दौरान आदिल भी रणबीर-आलिया को बधाई देते हैं।  इसके बाद राखी भी पूरे कपूर खानदान को बधाई देती हैं। बाद में मिठाई खा लेती हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को शादी रचाई थी और महज 7 महीनों के बीच ही दोनों बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं।


 

Content Writer

suman prajapati