मां के निधन से बुरी तरह टूटी राखी सावंत, देखी नहीं जा रही जया के पार्थीव शरीर के पास रोती बिलकती एक्ट्रेस की हालत

1/29/2023 9:54:30 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस राखी सावंत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  कैंसर और ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए कई दिनों से अस्पताल में भर्ती राखी की मां जया सावंत का शनिवार को निधन हो गया। मां के देहांत से राखी बुरी तरह टूट गई हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फैंस और इंडस्ट्री के स्टार्स इस मुश्किल समय में राखी को ढांढस बंधा रहे हैं।

PunjabKesari


राखी अपनी मां के अंतिम समय तक उनके साथ रहीं और उनके निधन से बुरी तरह टूट गईं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है राखी अपनी मां के निधन के बाद फूट-फूट कर रो रही हैं। मां के पार्थीव शरीर के पास रोते हुए लगातार कह रही हैं, ‘सलमान भाई मां मर गई, मेरी मां…’ राखी को इस हालत में देख उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी इमोशनल हो गए और रोने लगे। वहीं राखी की ये हालत देख यूजर्स का भी दिल पसीज रहा है और वे वीडियो पर कमेंट करते हुए संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)

बता दें, राखी सावंत की मां पिछले 3 सालों से कैंसर से जूझ रही थीं। लंबे समय से उनका इलाज भी चल रहा थ। हालांकि, धीरे-धीरे उनकी तबीयत और बिगड़ती चली गई। जनवरी में राखी की मां को ब्रेन ट्यूमर भी हो गया था, जिसके बाद वह किसी को पहचान भी नहीं पा रही थीं। वहीं, बीते शनिवार 28 जनवरी को जया सावंत हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News