कोरोना कहर के बीच राखी सावंत ने IPL पर निकाली भड़ास, बोली- ''मुंबई में लोग मर रहे और यहां आईपीएल...

4/17/2021 5:41:49 PM

मुंबई. कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। महाराष्ट्र में हालात बहुत ज्यादा खराब है और महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन भी लगा दिया है। कोरोना वायरस के इस कहर को देखकर राखी सावंत बहुत चिंतित है और गुस्सा भी है। कोरोना से बुरा हाल है और आईपीएल खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच हो रहे है। राखी इससे बहुत खफा है। हाल ही में राखी से आईपीएल को लेकर सवाल पूछा गया जिससे वह भड़क गई।


राखी से पूछा गया कि मुंबई में चल रहे आईपीएल को फॉलो कर रही हैं या नहीं? ये सुनते ही राखी भड़क उठी और बोली- वाह, मुंबई में लोग मर रहे हैं। हमारी जिंदगी झंड हो गई है और लोग यहां पर आईपीएल खेल रहे हैं। हम लोग छुप-छुप कर गाड़ी में चल रहे हैं और लोग आईपीएल खेल रहे हैं।


आगे राखी ने कहा- वैसे मैं आप लोगों को बता दूं कि मुंबई में लोग हैं ही नहीं। मुंबई में लॉकडाउन है तो लोग छुट्टियां मनाने बाहर भाग गए हैं। सिर्फ मैं अकेली मुंबई में हूं। आपको और कोई नहीं मिलेगा, क्योंकि सब लोग मुंबई छोड़कर चले गए हैं। सब लोग एंजॉय कर रहे हैं। मालदीव जा रहे हैं और वहां के पानी में सारा कोरोना बहा कर आ आएंगे।


बता दें हाल ही में राखी ने इसके साथ अपनी मां को लेकर भी अपडेट्स दिए हैं। वे बहुत टेंशन में हैं और उन्हें मां को अस्पताल में एडमिट करना है। कल सुबह वे मां को अस्पताल में एडमिट करने के लिए ले जाएंगी। कोरोना कब जाएगा।

Content Writer

Parminder Kaur