तीसरी बार शादी कर रहा है अभिषेक अवस्थी

1/10/2018 3:44:36 PM

मुंबई: कॉन्ट्रोवर्शिल क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेैस राखी सांवत बेबाक बयानो के लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपने बयान नहीं बल्कि  बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि वे 2018 में शादी करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर मंगेतर अंकिता गोस्वामी के साथ एक फोटो पोस्ट की है जिसके जरिए उन्होंने शादी की जानकारी दी है।

 

हाल ही में अभिषेक ने अंकिता के साथ फोटो शेयर की है जिसमें दोनों अपने इंगेजमेंट रिंग दिखाते नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में ही अभिषेक ने लिखा है बताया कि वे 25 दिन बाद यानी 2 फरवरी 2018 को शादी कर रहे हैं।  बता दें, दोनों करीब 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।


अभिषेक और राखी का करीब 3 साल तक अफेयर रहा है जिसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक किसी बात पर राखी ने सरेआम अभिषेक थप्पड़ जड़ दिया था इसी वजह से ये कपल अलग हुआ था।


रिलेशनशिप के दौरान दोनों ने बतौर कपल डांस रियलिटी शो 'नच बलिए-3' में भी पार्टिसिपेट किया था। अभिषेक और राखी फाइनलिस्ट भी बने थे और शो के रनरअप भी रहे थे।  

pooja