गर्लफ्रेंड शमिता शेट्टी के लिए मुंबई शिफ्ट हुए राकेश बापट, एक्टर ने खरीदा नया आशियाना

5/12/2022 5:14:20 PM

मुंबई. 'बिग बॉस ओटीटी' फेम राकेश बापट इन दिनों शमिता शेट्टी को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में खबर सामने आई है कि राकेश नया घर खरीदा है और पुणे से मुंबई शिफ्ट हो गए हैं, जिसकी तस्वीरें एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं। 


तस्वीरों में राकेश ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। एक्टर नए घर की बालकनी में खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक्टर बालकनी से मुंबई का नजारा देखते नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्टर को शुभकामनाएं दे रहे हैं।


सुनने में आ रहा है कि राकेश ने ये घर गर्लफ्रेंड शमिता शेट्टी के कारण खरीदा है। शमिता चाहती थी कि राकेश उनके पास मुंबई में ही रहे। बता दें जब रिधि डोगरा और राकेश बापट का डिवोर्स हो गया था। तब एक्टर पुणे शिफ्ट हो गए थे और  मुंबई वापस नहीं आना चाहते थे, लेकिन शमिता का प्यार उन्हें वापस मुंबई ले आया है।

Content Writer

Parminder Kaur