कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार..लंपी वायरस पर अंजलि अरोड़ा ने जताई चिंता..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

9/23/2022 7:11:56 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. अपनी स्टैंडअप कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आज सबको रुला गए हैं। 21 सितंबर को निधन के बाद आज (22, सितंबर) को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे आयुष्मान ने पिता राजू श्रीवास्तव को मुखाग्‍नि दी और वह पंचतत्व में विलीन हो गए। राजू के अंतिम संस्कार पर उनकी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिसकी तस्वीरें देख फैंस का भी दिल पसीज गया। वहीं देश में इन दिनों लंपी वायरस से मर रही गाओं को लेकर अंजलि अरोड़ा ने चिंता जताई है और लोगों से गौमाता को बचाने की अपील की है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों पर लोगों की नजर रही। तो आइए डालते हैं एक नजर...

 

पंचत्तव में विलीन हुए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव

दिल्ली के एम्स अस्पताल में 41 दिनों तक मौत और जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को निधन हो गया। आज दिल्ली के निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे आयुष्मान ने पिता राजू श्रीवास्तव को मुखाग्‍नि दी और वह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। इस समय में उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। श्मशान घाट में फैंस का भारी हुजूम देखने को मिला।

 

छूटा पति राजू श्रीवास्तव का साथ तो बिलख-बिलख कर रोईं पत्नी


अपनी स्टैंडअप कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव आज सबको रुला गए हैं। 21 सितंबर को उनका निधन हुआ और आज दिल्ली के निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया गया। राजू के अंतिम संस्कार में आज हर आंख रोती दिखी। पूरे परिवार का हाल बेहाल दिखा। अंतिम संस्कार से सामने आई तस्वीरें सच में सबका दिल तोड़ देने वाली हैं।

 

गर्ल गैंग के साथ करीना ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया अपना 42वां बर्थडे


21 सितंबर को मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर पूरे 42 साल की हो गई हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और शाम को अपने इंडस्ट्री के फ्रेंड्स के लिए शानदार पार्टी होस्ट की। करण जौहर, अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, करिश्मा कपूर और मनीष मल्होत्रा ने करीना की लेट नाइट बर्थडे पार्टी में शिरकत की। गर्ल गैंग संग बेबो की पार्टी की इनसाइड तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

 

‘तारक मेहता‘ के शैलेश लोढ़ा ने 'राजू आओ आओ' नाम से सेव कर रखा था कॉमेडियन का नंबर 

स्टैंडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन से उनके दोस्त और चाहने वाले काफी सदमे में हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए राजू की मौत पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ फेम शैलेश लोढ़ा ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर याद किया। उनका ये पोस्ट फैंस का भी काफी भावुक कर रहा है।

 

राजू श्रीवास्तव की मौत पर कॉमेडियन रोहन जोशी का विवादित कमेंट 
 

जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अस्पताल में मौत से लंबी लड़ाई के बाद 21 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा और वह सोशल मीडिया पर कॉमेडियन को श्रद्धांजलि देते नजर आए। इसी बीच स्टैंडअप कॉमेडियन रोहन जोशी के दिवंगत राजू श्रीवास्तव को लेकर किए कमेंट ने बवाल मचा दिया है। उन्होंने राजू की मौत पर विवादित टिप्पणी की , जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना की गई। बाद में उन्होंने वो विवादित कमेंट डिलीट कर दिया और सफाई देते हुए अपना पक्ष रखा है।

 

करीना की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने मारी स्टाइलिश एंट्री 

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 21 सितंबर को धूमधाम से अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने अपने इंडस्ट्री के फैंस को शानदार पार्टी दी, जहां बॉलीवुड हस्तियों ने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री मारी। इन सबके बीच 48 की मलाइका अरोड़ा अपने लुक से सबका ध्यान खींचती नजर आईं। पार्टी से अब मलाइका की बोल्ड तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 

 

अंजलि अरोड़ा ने की लंपी वायरस से गौमाता को बचाने की अपील

देश में इन दिनों लंपी वायरस ने भयंकर तबाही मचाई हुई है। देशभर में इस वायरस से 60 हजार से ज्यादा गायों की मौत हो चुकी है। इस चिंताजनक स्थिति पर अब हाल ही में काचा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा ने चिंता जताई है और लंपी वायरस से गौमाता को बचाने की अपील की है।

 

 


करण जौहर के शो में पहुंची गौरी खान का बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर छलका दर्द 

सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी और डिजाइनर गौरी खान इन दिनों काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 में पहुंची। शो में उन्होंने अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग केस के बारे में बात की, जिसके बाद एक बार फिर वह खबरों में बनी हुई हैं। 

 

 

Double XL teaser: 'फैट शेमिंग' पर लड़कों के छक्के छुड़ाने आ रही हैं सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी

टी- सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अज़ीज़ की फिल्म ने लंबे इंतज़ार के बाद फाइनली डबल एक्सल (Double XL) का टीजर आज रिलीज़ किया। इस स्लाइस ऑफ लाइफ कॉमेडी फिल्म को सतराम रमानी ने डायरेक्ट किया है। बॉडीवेट जैसे स्टीरियोटाइप सवाल आज भी हमारे समाज में बहुत ही मजाकिया तरीके से लोगों को परेशान करते आए हैं। इस टीजर के साथ निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। आपको बता दें यह फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News