खुशीः राजू श्रीवास्तव को आया होश तो दोस्त सुनील पाल के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बोले- मैं कहता था न चमतकार होगा

8/25/2022 1:21:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पिछले 15 दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को होश आ गया है। इस राहत भरी खबर से राजू के फैंस और करीबियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। वहीं कॉमेडियन के दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने भी अब जाकर राहत की सांस ली है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर राजू का हेल्थ अपडेट दिया है और अपनी खुशी जाहिर की है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Pal Comedian (@sunilpalcomedian)

राजू श्रीवास्तव को 15 दिनों बाद होश आने से सुनील पाल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रहे हैं- गुड न्यूज..गुड न्यूज दोस्तो गुड न्यूज..राजू भाई को होश आ गया है..गुड न्यूज। मैं कहता था न चमतकार होगा। परमात्मा किसी हंसाने वाले को नाराज नही करता। सारे परिवार को, सारे दोस्तों को, जिसने भी दुआएं की..सबका धन्यवाद। राजू भाई आप जीओ हज़ारों साल यही है मेरी दुआ।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Pal Comedian (@sunilpalcomedian)


सुनील पाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी कमेंट कर खूब खुशी जता रहे हैं।

 

सुनील पाल के अलावा एक्टर विनय आनंद ने भी राजू श्रीवास्तव के होश आने की खबर पर खुशी जाहिर की है।
 

 

Content Writer

suman prajapati