रंग लाई दुआएंः राजू श्रीवास्तव को 15वें दिन आया होश, बेहतर हो रही कॉमेडियन की तबीयत

8/25/2022 12:41:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भगवान ने कॉमेडियन के लिए की गई लोगों की फरियाद सुन ली है। पिछले 15 दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव को बृहस्पतिवार को होश आ गया है। बताया जा रहा है कि कॉमेडियन की हालात में सुधार रहा तो जल्द ही उन्हें वेंटिलेटर भी हटाया जा सकता है।


राजू श्रीवास्तव के PRO और एडवाइजर अजीत सक्सेना ने उनकी हेल्थ की जानकारी दी है। उन्होंने बताया- 'राजू श्रीवास्तव को सुबह 8.10 बजे होश आ गया है।' यह कॉमेडियन के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है, जो लगातार उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे थे।

 

बता दें, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को हार्ट अटैक के दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News