Love Story: पहली नजर में ही शिखा पर फिदा हो गए थे काॅमेडी किंग, 29 साल का सुहाना सफर बिताने के बाद छूटा साथ

9/21/2022 12:24:17 PM

मुंबई: काॅमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का यूं दुनिया से चले जाना जिसे सबसे ज्यादा तकलीफ दे रहा है वो हैं शिखा। राजू श्रीवास्तव जब से दिल्ली के AIIMS हाॅस्पिटल में भर्ती थे तब से शिखा उनके साथ साए की तरह खड़ी रहीं। जिंदगी के हर मोड़ पर दोनों एक-दूसरे के साथ ऐसे खड़े दिखे जैसे पानी में मछली।

राजू श्रीवास्तव शिखा को पहली ही नजर में अपना दिल दे बैथे थे। दोनों ने एक साथ खूबसूरत सफर जीया लेकिन आज यानि 21 सितंबर को दोनों का 29 साल का साथ छूट गया। आज हम आपको इस कपल की प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं...

 

पहली ही नजर में हो गए थे शिखा पर फिदा

ऐसा बताया जाता है कि शिखा को देखते ही पहली नजर में राजू श्रीवास्तव को प्यार हो गया था हालांकि इसके लिए राजू को 12 सालों का लंब इंतजार करना पड़ा था। एक इंटरव्यू के दौरान राजू ने बताया था कि उन्होंने शिखा को पहली बार अपने भाई की शादी मे देखा था।गजोधर भईया उर्फ राजू बहुत रोमांटिक मिजाज के थे ऐसे में उन्होंने शिखा को देखते ही  फैसला कर लिया कि शादी करूंगा तो इस लड़की से ही करूंगा। धीरे-धीरे समय बिता और राजू श्रीवास्तव लड़की का पता ढूढ़ने में जुट गए। जब उन्हें पता चला कि शिखा उनकी भाभी की चचेरी बहन हैं तो उन्होंने इटावा आना जाना शुरू कर दिया जहां वे रहती थीं।

12 साल के लंबे इंतजार के बाद राजू श्रीवास्तव की हुईं शिखा

भले ही राजू श्रीवास्तव रोमांटिक स्वभाव के थे लेकिन अपने दिल की बात शिखा को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। उन्होंने शिखा को दिल की बात बताने में 12 साल लगा दिए थे।  

 

सपनों की रानी को लिखते थे चिट्ठियां 

इस बीच उन्हें अपने करियर पर भी ध्यान देना था और चल दिए सपनों की नगर मुंबई की ओर। यहां आकर उन्होंने काफी संघर्ष किया और उस मुकाम को हांसिल किया जिसे पाने के लिए हर कोई सोचता है। इस सपनों की दुनिया में उनके सपनों की रानी पीछे छूट रही थी फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और मुंबई से शिखा को चिट्ठियां लिखना शुरू किया। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने 1993 को शिखा से साथ फेरे लिए।  उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम अंतरा और आयुष्मान है।
 

Content Writer

Smita Sharma