राजू श्रीवास्तव ने की पत्नी का हाथ थाम बात करने की...माधुरी दीक्षित ने करवाई फेस सर्जरी..पढ़े बाॅलीवुड की टाॅप 10 खबरें

9/7/2022 7:27:05 AM

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी को राहत की सांस दी। खबर है कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। वह पत्नी का हाथ थाम बात करने की कोशिश कर रहे हैं। बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटी आथिया शेट्टी की शादी को लेकर भी एक अपडेट सामने आया। खबर है कि आथिया क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग पिता सुनील शेट्टी के घर खंडाला सात फेरे लेंगी। इसके अलावा माधुरी दीक्षित को उनकी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते काफी खरी खोटी सुननी पड़ी। 
 

गुड न्यूज! राजू श्रीवास्तव के शरीर में बढ़ी हरकत, पत्नी शिखा का हाथ पकड़ बात करने की कोशिश कर रहे हैं काॅमेडियन 

 

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अच्छी सेहत को लेकर फैंस लगातार दुआएं कर रहे हैं। हर कोई यही चाहता है कि राजू जल्दी से ठीक हो जाएं। वहीं अब राजू की सेहत को लेकर एक ऐसी खबर आई है जिसे सुन आप सब झूमने लग जाएंगे। खबर है कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। वह पत्नी का हाथ थाम बात करने की कोशिश कर रहे हैं। जी हां,आपने ठीक पढ़ा। इस बात की जानकारी कॉमेडियन के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने दी। 


अनिल कपूर ने पाकिस्तान में आई बाढ़ के लिए दान किए 5 करोड़ रुपए!

 

हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान इस समय कुदरती मार को झेल रहा है। पाकिस्तान इतिहास की सबसे भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है। पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न हो चुका है। बाढ़ से वहां के लोगों के बीच भयावह हालात पैदा हो गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान की तमाम बड़ी हस्तियों ने देश की आवाम और बाकी लोगों से मदद की अपील की है। इसी बीच खबर आ रही है कि बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने बाढ़ पीड़ितों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। अनिल कपूर ने पाकिस्तान में आए बाढ़ के बाद बर्बाद हुए लोगों के लिए 5 करोड़ रुपए का दान दिया है।


'मेरा पूरा दिल' लाडली को बाहों में लेकर खिल उठा प्रियंका का चेहरा

 

बाॅलीवुड और हाॅलीवुड के मोस्ट पाॅपुलर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर इसी साल पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। कपल ने नन्हीं परी का स्वागत किया जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। घर में नन्हीं परी के आने के बाद से ही कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है। यही वजह से है कि वह अपनी लाडली के साथ बिताए हर पल को कैमरों में कैद कर रहा है। इन पलों की झलक कपल फैंस के साथ भी शेयर करता है जिसे लोगों का खूब प्यार मिलता है। हाल ही में प्रियंका ने लाडो रानी के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की जो इस समय चर्चा में हैं। हालांकि प्रियंका ने हमेशा ही तरह अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया।सामने आई तस्वीर में प्रिंयका मालती मैरी को बाहों में लिए नजर आ रही हैं। शेयर की तस्वीर में प्रिंयका पीछे की ओर झुकते हुए एक सोफे पर बैठ गईं और मालती मैरी को उठाया। इस तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है कि पीसी अपनी लाडली के साथ खेल रही हैं। प्रियंका के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखने को मिल रही है।

 

 सुनील शेट्टी के 17 साल पुराने बंगले में सात फेरे लेंगे आथिया-केएल राहुल

 

बाॅलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी लंबे समय से क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल को डेट कर रही हैं।  दोनों को अक्सर एकसाथ हांथों में हाथ डाले देखा जाता है। कई महीनों से ये बज क्रिएट हुआ है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ रही है। वहीं अब इस रयूमर्ड की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हालिया रिपोर्ट बताती है कि उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुंबई के 5 स्टार होटलों को छोड़कर अथिया और केएल राहुल ने पिता सुनील शेट्टी के घर खंडाला में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है।


2 महीने में ही खत्म हुआ ललित मोदी-सुष्मिता सेन का रिश्ता!

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित मोदी आईपीएल फाउंडर ललित मोदी की प्रेम कहानी का अंत हो गया। 2 महीने के अंदर ही ललित मोदी-सुष्मिता सेन का रिश्ता टूट गया। दोनों का ब्रेकअप हो गया है। यह बता हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं। वह ऐसा क्यों कह रहे हैं आइए हम समझाते हैं। दरअसल,  सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप की घोषणा के बाद ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम बायो में  एक्ट्रेस को अपना बेटरहाफ बताते हुए लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा था। इसके साथ ही डीपी में भी सुष्मिता संग अपनी तस्वीर लगाई थी। लेकिन अब ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया की डीपी और बायो से अभिनेत्री का नाम हटा दिया है। 


लखनऊ पहुंची बिग बाॅस फेम सपना चौधरी, धोखाधड़ी मामले में आज करेंगी कोर्ट में सरेंडर 

 

कई महीनों से कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रही हरियाणी सिंगर और बिग बाॅस फेम सपना चौधरी आज कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी सोमवार शाम लखनऊ पहुंची है। गौरतलब है कि उप निरीक्षक फिरोज खान ने 13 अक्टूबर 2018 को  सपना समेत कई लोगों के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया था। 


'मेरी मां की हत्या की CBI जांच करवाई जाए' सोनाली फोगाट की बेटी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी 

 

टिक-टॉक स्टार और 'बिग बाॅस' फेम सोनाली फोगाट का बीते अगस्त महीने में निधन हो गया।  शुरुआत में सामने आया था कि  सोनाली फोगाट का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आई गंभीर चोट की बात और परिवार के दबाव के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। यशोधरा ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मां के लिए न्याय मांगा है। यशोधरा ने चिट्ठी में लिखा-मैं सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट सरकार से अपील करती हूं कि इस केस की जांच गोवा पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी जाए।' 


भाई की कलाई पर बनी प्यार की तस्वीर को कसकर थामें दिखीं शहनाज

 

कहते हैं कि जिससे हम प्यार करते हैं वह हमेशा ही किसी ना किसी जरिए हमारे करीब रहता है। ऐसी ही दूर होकर भी सिद्धार्थ शुक्ला भी शहनाज के साथ हमेशा साथ रहते हैं। शहनाज जहां भी जाती हैं सिद्धार्थ शुक्ला उनके साथ होते हैं। भले सिद्धार्थ को दुनिया से गए एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन आज भी वह शहनाज के आसपास ही हैं।कभी एक्ट्रेस के दिल में तो कभी भाई के हाथ के टैटू के रूप में। हाल ही में शहनाज भाई शाहबाज  बदेशा के साथ मुंबई के लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनकी टीम और भाई शाहबाज तो थे ही लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला भी मौजूद थे।


'8 साल की उम्र में चाचा साड़ी पहनाकर करते थे रेप' बिग बॉस फेम रोहित वर्मा ने 4 साल तक झेला यौन शोषण

 

डिजाइनर और बिग बाॅस फेम रोहित वर्मा ने हाल ही में बताया कि उन्होंने बचपन में यौन शोषण का दर्द झेला है। डिजाइनर का यौन शोषण करने वाला और कोई और नहीं बल्कि उनका सगा चाचा था। रोहित ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लाइफ के इस काले सच का खुलासा किया।रोहित वर्मा ने कहा- मैं एक अच्छे परिवार में पैदा हुआ था लेकिन बचपन में मेरे सगे चाचा ने मेरा यौन शोष किया। मैं केवल 8 साल का था और चाचा मेरा रेप करता था। वह मुझे साड़ी पहनाता था और मेरे शरीर पर गर्म मोम लगाता था।


55 की माधुरी दीक्षित ने करवाई फेस सर्जरी!

 

'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित हाल ही में 'झलक दिखला जा 10' के सेट के बाहर स्पाॅट हुईं। इमाधुरी रेड कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस साड़ी के साथ ऑफ व्हाइट कलर का मैचिंग ब्लाउज पेयर किया। इन तस्वीरों के आते ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, सामने आईं इन तस्वीरों में माधुरी दीक्षित के चेहरे में काफी बदलाव नज़र आ रहा है जिस वजह से अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।तस्वीरों में माधुरी का चेहरे के साथ-साथ लिप्स के शेप में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है जिसके बाद यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि उन्होंने फेस सर्जरी करवाई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News