भाभी की बहन के प्यार में कुछ इस तरह दीवाने थे गजोधर भैय्या, 12 सालों तक किया था शिखा का इंतजार

12/25/2019 10:48:33 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बेस्ट कॉमेडी के लिए अलग ही पहचान रखने वाले गजोधर भैय्या यानी कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 25 दिसंबर को अपना 56 बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लोग इनकी जबरदस्त कॉमेडी की आज भी हद से परे दीवानी है। गजोधर भैय्या अपने मस्तीभरे चुटकुलों से लोगों को हंसा-हंसा के लोटपोट कर देते हैं। तो आज इनके खास दिन पर जानते हैं इनकाी लव लाइफ के बारे में कुछ रोचक बातें...


बतां दे राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्यप्रकाश श्रीवास्तव है और इनका जन्म कानपुर के बाबूपुरवा में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। लेकिन इन्हें अपने करियर में असली पहचान राजू श्रीवास्तव से मिली और कॉमेडी की दुनिया में ये गजोधर भैय्या के नाम से मशहूर हैं।


राजू की लव लाइफ की बात करें तो इन्होंने किसी दूर की लड़की से शादी नही की बल्कि अपने रिश्तेदारों की एक लड़की को ये अपना दिल दे बैठे थे। वो रिश्तेदार कोई और नही इनकी भाभी की बहन शिखा है जिससे इन्होंने शादी की। राजू उनके प्यार में पूरे 12 सालों तक दीवाने रहे। इन 12 सालों में राजू शिखा को पटाने के लिए नए-नए तरीके खोजते रहे और आखिर में वो अपने प्यार में सफल हो ही गए।  


राजू ने अपने प्यार के बारे में एक बार खुद भी बताया था कि जब वो बड़े भाई की शादी में गए थे तो वहीं शिखा को पहली बार देखा था और पहली नजर में उन्हें शिखा से प्यार हो गया था। तभी उन्होंने सोच लिया कि वो उसी से ही शादी करेंगे। जब उन्होंने उसके बारे में  पता किया तो पता चला कि वो उनकी भाभी के चाचा की बेटी हैं और वो इटावा में रहती हैं।


आगे राजू ने बताया कि वो शिखा को पटाने के लिए कोई न कोई बहाने से इटावा जाने लगा और उसके भाईयों को किसी तरह पटाया। लेकिन उनके आगे शादी की बात बोलने की हिम्मत नही हुई। उसके बाद राजू मुंबई आ गए और फिल्म इंडस्ट्री ने करियर बनाने के लिए काफी संघर्ष किया। जब वो कमाने लायक हो गए तब उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए।  


उन्होने बताया कि वो शिखा से संपर्क बनाने के लिए उनके घर चिट्ठी भेजते थे, लेकिन सीधी बात कहने की उनकी हिम्मत न हो पाई। इतना ही नहीं वो ये भी खबर रखते थे कि शिखा की शादी कहीं और फिक्स तो नही हो गई। तभी उन्होने अपने घरवालों के जरिए शिखा के घर रिश्ता भेजा और उनके भाईयों से बात की।

कुछ दिनों बाद शिखा के भाई राजू के घर गए और उन्होने बताया कि शिखा ने अभी तक हर रिश्ते के लिए मना ही किया है कभी उन्हें लड़का पसंद नही आता तो कभी कुछ। लेकिन राजू का घर देखने के बाद शिखा के भाई ने हां कह दी और उन्हें तस्सली हो गई कि वो उनकी बहन को खुश रख सकते हैं और दोनों की शादी फिक्स हो गई। इस तरह राजू और शिखा ने 17 मई 1993 को शादी कर ली और अपनी मैरिज लाइफ को एंजॉय करने लगे।

Edited By

Vikas Sharma